• Home
  • Bharat Nation Live
  • सीतापुर: जिलाधिकारी ने नगरीय निकायों को कड़े निर्देश दिए
Image

सीतापुर: जिलाधिकारी ने नगरीय निकायों को कड़े निर्देश दिए

सीतापुर उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं और लंबित कार्यों को तत्काल शुरू कराया जाए।

डीएम ने कहा कि सभी नगरीय निकायों में रिकॉर्ड अद्यतन और ऑनलाइन रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिशासी अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम तीन वार्डों का निरीक्षण करना होगा तथा स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना होगा।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद सीतापुर की तर्ज पर सभी निकायों में एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के निर्देश भी दिए। तालाबों के सौंदर्यीकरण में देरी पर मिश्रिख नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश भी जारी किया गया।

इसके अलावा, डीएम ने कर व गैर-कर राजस्व की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली बढ़ाने, टॉप 20 बकायेदारों की सूची सार्वजनिक करने और पीपीपी मॉडल पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अवैध कब्जे हटाने, मुख्य चौराहों और पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा खेल मैदानों के विकास पर भी जोर दिया गया।

संवाददाता असद जुनैद

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top