• Home
  • Bharat Nation Live
  • जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 धार तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 धार में एक दिवसीय विशेष करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर द्वारा चयनित विषय विशेषज्ञों एवं मनोवैज्ञानिकों के पैनल द्वारा छात्र-छात्राओं का बहुमूल्य मार्गदर्शन किया गया। इस महत्वपूर्ण शिविर में दोनों विद्यालयों के कुल 154 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और काउंसलिंग सत्र का लाभ उठाया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 धार में 74 बालक-बालिकाएं तथा क्रमांक 2 धार में 80 बालकों की करियर काउंसलिंग की गई। सत्र के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमताओं के आधार पर विभिन्न शैक्षणिक मार्गों, रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों, स्वरोजगार की योजनाओं तथा राष्ट्रीय रोजगार पोर्टल की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री सतीश डोडिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मार्गदर्शित किया कि छात्र जीवन का यह दौर सबसे महत्वपूर्ण एवं ‘गोल्डन समय’ है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस समय की अहमियत को समझें और पूरी तन्मयता के साथ केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकगणों द्वारा जिला रोजगार कार्यालय की इस सराहनीय पहल का स्वागत किया गया।

Releated Posts

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top