• Home
  • Bharat Nation Live
  • सिराली पुलिस ने अवैध बजरी उत्खनन का भंडाफोड़, ट्रैक्टर–ट्राली जप्त
Image

सिराली पुलिस ने अवैध बजरी उत्खनन का भंडाफोड़, ट्रैक्टर–ट्राली जप्त

सिराली मध्य प्रदेश

थाना सिराली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नहाली कला स्थित स्यानी नदी के गऊ घाट पर अवैध रूप से बजरी उत्खनन कर रहे एक टारा ट्रैक्टर और चार ट्रैक्टर–ट्राली जप्त की हैं। मौके पर विष्णु सोलंकी, सुमित राजपूत, हिमांशु पाटिल, नितिन सोलंकी और विष्णु सोलंकी के ड्राइवर को अवैध उत्खनन करते हुए पकड़ा गया। सभी वाहन थाना परिसर लाए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपीगण कथित रूप से नदी से बजरी निकालकर चोरी कर रहे थे। इस मामले में थाना सिराली में अपराध क्रमांक 317/25 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 303(2) बीएनएस और खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4/21 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नदी और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और नियमों के प्रति विश्वास बढ़ा है।

संवाददाता -अकील खान

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top