• Home
  • Bharat Nation Live
  • दिल्ली ब्लास्ट पीड़ित दिनेश मिश्रा के परिजनों से मिले मंत्री नितिन अग्रवाल
Image

दिल्ली ब्लास्ट पीड़ित दिनेश मिश्रा के परिजनों से मिले मंत्री नितिन अग्रवाल

श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश

10 नवंबर को दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में श्रावस्ती जनपद के ग्राम पंचायत गणेशपुर, मजरा चिकनीपुरवा निवासी दिनेश मिश्रा की मौत के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

उन्होंने दिवंगत दिनेश मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राम फेरन पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, जिलाधिकारी श्रावस्ती, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 10 लाख रुपये और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही संकट की इस घड़ी में तत्काल सहायता के रूप में 50,000 रुपये की राशि परिवार को उपलब्ध कराई गई है ताकि परिवार का भरण-पोषण सुचारू रूप से हो सके।

संवाददाता सूर्य कुमार मन्नू

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top