• Home
  • Bharat Nation Live
  • सक्रिय पत्रकार संघ की बैठक संपन्न
Image

सक्रिय पत्रकार संघ की बैठक संपन्न

सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश जोल्हे ने पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघ की एकजुटता को बढ़ाने के साथ ही जिले के हर ब्लॉक में संगठन का विस्तार किया जाएगा, ताकि पत्रकारों को मजबूत मंच और सहयोग मिल सके।

जोल्हे ने साफ कहा कि वे पत्रकार हितों के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे और किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिले में पत्रकारिता को सुरक्षित, स्वतंत्र और प्रभावी बनाने की दिशा में भी कई प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक के दौरान संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए सदस्यों ने सुझाव साझा किए और आने वाले समय में प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संवाद कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।

बैठक में कृष्णा महिलाने, चन्द्रिका भास्कर, प्रकाश जांगड़े, मोहन लहरे, सुनील टंडन, अश्वनी साहू, दीपक जांगड़े, अजय जोल्हे, भागवत साहू, टीकाराम सहिस, कबीर मानिकपुरी, गिरिवर जाटवर, शिवलाल खूंटे, रमेश महंत, अजय सूर्यवंशी, मनहरण बंजारे समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

अनिल तिवारी रिपोर्टर

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top