• Home
  • Bharat Nation Live
  • बाबा गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो और पर शिकंजा कसने की तैयारी
Image

बाबा गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो और पर शिकंजा कसने की तैयारी

रायगढ़, छत्तीसगढ़ | संवाददाता: अब्दुल वहीद खान

रायगढ़, 1 नवंबर 2025।
रायगढ़ में बाबा गुरु घासीदास के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित सतनामी समाज के लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मामला प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में दो अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सतनामी समाज में इस टिप्पणी को लेकर भारी नाराजगी थी। वहीं, सिंधी समाज ने भी आरोपी विजय राजपूत के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें कहा गया है कि उसका अब समाज से कोई संबंध नहीं रहेगा।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गुरुवार रात आरोपी विजय राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सतनामी समाज के लोगों ने विधायक ओ.पी. चौधरी और रायगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

दो अन्य युवकों की तलाश:
बताया जा रहा है कि जब आरोपी विजय राजपूत अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बना रहा था, तब उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। पुलिस जल्द ही उन दोनों की गिरफ्तारी भी कर सकती है।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top