• Home
  • Bharat Nation Live
  • एन.एस.के. इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में विद्यार्थियों के लिए योग शिविर आयोजित
Image

एन.एस.के. इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में विद्यार्थियों के लिए योग शिविर आयोजित

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

एन.एस.के. इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योग गुरु देवी प्रसाद पांडे ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने भी विद्यार्थियों को योग के लाभ और जीवन में इसके महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह समेत शिक्षक विजय शंकर मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, उत्तम सिंह बघेल, दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप मिश्रा, एल.एन. वर्मा, राजेश सिंह, सोमेश शुक्ला, कमलाकर सिंह, संदीप सिंह, पुष्पराज सिंह, शिवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, रोहित सिंह, कामिनी सिंह, अनीता सिंह और अर्चना सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने भी योग शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आसनों को सही ढंग से सीखने का प्रयास किया।

संवाददाता: मनीष सुसारी

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top