• Home
  • Bharat Nation Live
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर कैंब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राएं देशभक्ति और एकता के रंग में रंगे
Image

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कैंब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राएं देशभक्ति और एकता के रंग में रंगे

प्रयागराज
संवाददाता: मनीष सुसारी

प्रयागराज, 31 अक्टूबर।
लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पंखा टोला स्थित कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज, शंकरगढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति और एकता के रंग में सराबोर रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘रन फॉर यूनिटी’ से हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता और अखंडता का संदेश दिया। इसके साथ ही देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडेय, मनी शंकर दुबे, सौरभ प्रकाश, धर्मराज कुशवाहा, पंकज मिश्रा, मनोज तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, नरेश श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी, अखिलेश पांडे, दीपक केशरवानी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में आभा मिश्रा, पूनम द्विवेदी, रीतू सुसारी, सिम्मी गुप्ता, रेखा सिंह, मीरा श्रीवास्तव, रीना गोस्वामी, मधु केसरवानी, सीमा सिंह, उषा सिंह, प्रीती सेन, वंदना शुक्ला, कोमल त्रिपाठी, निहारिका सेन और अंजू गुप्ता ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

विद्यालय परिवार ने सरदार पटेल के आदर्शों का अनुसरण करने और देश की एकता, अखंडता व समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Releated Posts

बस स्टैंड की दुकान से चोरी हुआ मोबाइल राजगढ़ पुलिस ने तत्परता से खोज निकाला, मोबाइल मालिक ने पुलिस टीम का किया सम्मान।

राजगढ़। थाना राजगढ़ पर 04 सितंबर 2026 को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि राजगढ़…

ByBydilip patidar Sep 5, 2026

7 सितम्बर को धार नगर एवं जेतपुरा क्षेत्र की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें रहेंगी बंद।

छबिना चल समारोह के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने घोषित किया शुष्क दिवस। धार  कलेक्टर एवं जिला…

ByBydilip patidar Aug 31, 2026

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top