• Home
  • Bharat Nation Live
  • मुस्कान किन्नर ने तरौल में काली माता के सौंदर्यीकरण के लिए दिया 11 हजार रुपए का अनुदान
Image

मुस्कान किन्नर ने तरौल में काली माता के सौंदर्यीकरण के लिए दिया 11 हजार रुपए का अनुदान

प्रतापगढ़  उत्तर प्रदेश

जिले के दक्षिणांचल स्थित तरौल चौराहे पर काली माता के थान के विकास के लिए मुस्कान किन्नर ने 11 हजार रुपये का अनुदान दिया। इस राशि से काली माता के थान का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य किया जाएगा। अनुदान मिलने पर कमेटी के सदस्यों के चेहरे खिल उठे।

मुस्कान किन्नर पहले भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने मऊआईमा में शनिदेव मंदिर का निर्माण कराया और दुर्गा पूजा पंडाल, साधुओं को भोजन, अंगवस्त्र व दक्षिणा उपलब्ध कराई। इसके अलावा, गरीब कन्याओं की शादियों में मदद और स्थानीय खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देकर उनके उत्साह को बढ़ावा दिया जाता रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुस्कान किन्नर कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी, जनसत्ता दल, से मऊआईमा के वार्ड नंबर 37 से जिला पंचायत की उम्मीदवार भी हैं। उनका हिंदू धर्म और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण विपक्षी पार्टियों के लिए भी चुनौती बन चुका है।

रिपोर्टर – रमेश श्रीवास्तव

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top