• Home
  • Bharat Nation Live
  • अधिक वाद निस्तारण पर जोर, राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा
Image

अधिक वाद निस्तारण पर जोर, राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा

ललितपुर, उत्तर प्रदेश

ललितपुर में 13 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मयंक जायसवाल ने की। बैठक में न्यायिक मजिस्ट्रेटों ने सहभागी बनकर पिछली लोक अदालत में निस्तारित वादों की समीक्षा की तथा आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के समाधान के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

सचिव मयंक जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु प्रयास करें, ताकि न्याय सुलभता की भावना को आगे बढ़ाया जा सके और राष्ट्रीय लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि शंकर गुप्ता, अपर सिविल जज जू0डि0 श्रीमती अदिति जैन, देव प्रिय सारस्वत, श्रीमती आकृति (अपर सिविल जज जू0डि0 न्यू कोर्ट), नवीन कुमार (सिविल जज जू0डि0 एफटीसी) तथा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह उपस्थित रहे

चन्दन सिंह अहिरवार रिपोर्टर

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top