• Home
  • Bharat Nation Live
  • आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में मुख्य आरोपी अरबाज सहित 7 गिरफ्तार, हरसूद पुलिस ने भेजा जेल

आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में मुख्य आरोपी अरबाज सहित 7 गिरफ्तार, हरसूद पुलिस ने भेजा जेल

खंडवा, मध्य प्रदेश | संवाददाता: अब्दुल वहीद खान

खंडवा, 1 नवंबर 2025।
सिविल अस्पताल हरसूद से सूचना मिली कि मृतका नेहा ने जहर पी लिया था, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस पर थाना हरसूद में मर्ग क्रमांक 89/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान मृतका की मां दीपा बाई के कथन लिए गए। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को रात 8:30 बजे उनकी बेटी घर के बाहर बर्तन धो रही थी, तभी मोहल्ले का युवक अरबाज आया और नेहा से मारपीट करने लगा। बाद में 29 अक्टूबर की सुबह नेहा ने उल्टी की और बताया कि अरबाज लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था और धर्म परिवर्तन कर उससे विवाह करने का दबाव डाल रहा था, अन्यथा जान से मारने की धमकी दे रहा था। इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई।

दीपा बाई की रिपोर्ट पर आरोपी अरबाज के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस, 3/5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 तथा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही, आरोपी अरबाज के पिता आदत शाह, भाई साजिम, फरदीन, आसिफ, मोईन, शायना बी और आमरीन के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने और धमकी देने का अलग मामला धारा 296, 351(3), 191(2) BNS, 3(1)(द,ध), 3(2)(va) SC/ST Act के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन में, एएसपी देहात राजेश रघुवंशी और एसडीओपी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजकुमार राठौर के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही की गई। पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को 30 अक्टूबर को गिरफ्तार कर 31 अक्टूबर को विशेष न्यायालय खंडवा में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी राजकुमार राठौर, उनि. चंद्रशेखर काडे, उनि. रमेश मोरे, सउनि. नानाराम पाटीदार, प्र.आर. वीरसिंह राजपूत, प्र.आर. विनोद सिंह तोमर, प्र.आर. शिवशंकर उपाध्याय, प्र.आर. मंगल सिंह, आर. रोहित साहू, आर. भगवान सिंह, आर. अनिल मेहरा, आर. रामविलास वामने आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Releated Posts

बस स्टैंड की दुकान से चोरी हुआ मोबाइल राजगढ़ पुलिस ने तत्परता से खोज निकाला, मोबाइल मालिक ने पुलिस टीम का किया सम्मान।

राजगढ़। थाना राजगढ़ पर 04 सितंबर 2026 को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि राजगढ़…

ByBydilip patidar Sep 5, 2026

7 सितम्बर को धार नगर एवं जेतपुरा क्षेत्र की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें रहेंगी बंद।

छबिना चल समारोह के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने घोषित किया शुष्क दिवस। धार  कलेक्टर एवं जिला…

ByBydilip patidar Aug 31, 2026

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top