• Home
  • Bharat Nation Live
  • सरदार पटेल जयंती पर खाचरौद पुलिस थाने में मैराथन दौड़ का आयोजन
Image

सरदार पटेल जयंती पर खाचरौद पुलिस थाने में मैराथन दौड़ का आयोजन

खाचरौद
संवाददाता: दयाराम चंद्रवंशी

खाचरौद, 31 अक्टूबर 2025।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर खाचरौद पुलिस थाने में शुक्रवार सुबह एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया एवं एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन की देखरेख कुश्ती कोच डॉ. श्याम सिंह चंद्रावत ने की।

कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ-साथ थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पवन पुत्र व्यायामशाला की बालिका पहलवानों ने भी दौड़ में भाग लेकर सभी का मनोबल बढ़ाया।

पुरुष वर्ग में पुलिस आरक्षक कृष्णा बैरागी प्रथम, प्रधान आरक्षक मुकेश राठौर द्वितीय और थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में चंचल लोहार प्रथम, शिवानी बैरागी द्वितीय और महिला आरक्षक शिवानी वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

इन विजेताओं ने अपने पुरस्कार स्वरूप मिली सिल्ड (शिल्ड) को आगे बढ़ाते हुए चौथे से सातवें स्थान पर आई बालिका पहलवानों — आर्या बूंदीवाल, राधा चौहान, तन्वी लोहार और नव्या दावरे — को भेंट कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य एकता, अनुशासन और फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top