• Home
  • Bharat Nation Live
  • युवा समाजसेवी संजीव विश्वकर्मा बने बजरंग दल चांपा के संयोजक
Image

युवा समाजसेवी संजीव विश्वकर्मा बने बजरंग दल चांपा के संयोजक

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल ने अपनी संगठनात्मक टीम में बड़ा बदलाव करते हुए संजीव विश्वकर्मा को चांपा नगर संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। 13 नवंबर 2025 को चांपा रेस्ट हाउस में विभाग मंत्री विजय राठौर के स्वागत कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय राठौर ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को जागरूक करने और धर्म की रक्षा की दिशा में बजरंग दल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज में धर्म विरोधी शक्तियाँ युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रही हैं, ऐसे में बजरंग दल को हिंदू युवाओं को जोड़ते हुए धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना चाहिए।

उद्बोधन के बाद विभाग मंत्री ने जिला सहमंत्री रवि धीवर और नगर अध्यक्ष कांतिभूषण राठौर की उपस्थिति में संजीव विश्वकर्मा को नगर संयोजक नियुक्त किया। संजीव पूर्व में विद्यार्थी परिषद के नगर उपाध्यक्ष रह चुके हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

रिपोर्टर: चंद्रशेखर बरेठ

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top