• Home
  • Bharat Nation Live
  • चलती कार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग
Image

चलती कार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग

हाजीपुर, बिहार

छपरा से पटना जा रही एक कार में गुरुवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। कुछ ही सेकंड में कार आग के गोले में बदल गई। घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अनजानपीर चौक के पास हुई। कार में सवार तीन लोगों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक चिंगारी उठी और तेजी से आग फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

कार सवारों ने बताया कि वे छपरा से पटना जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में वाहन में तकनीकी खराबी आई और अचानक धुआं उठने लगा। सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को दुर्घटना का कारण बताया है।

रिपोर्ट — नवीन कुमार

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top