• Home
  • Bharat Nation Live
  • दिल्ली विस्फोट पर बीजेपी नेता का कड़ा बयान
Image

दिल्ली विस्फोट पर बीजेपी नेता का कड़ा बयान

गया, बिहार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने दिल्ली में हुए निर्दोष लोगों की हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कायरतापूर्ण हमला सिर्फ परिवारों को तबाह नहीं करता बल्कि पूरे समाज में भय और असुरक्षा फैलाने की सोची-समझी साजिश होती है। डॉ. मिश्रा ने आतंकवाद को सीमाओं और धर्म से परे बताते हुए कहा कि जो लोग देश-विरोधी एजेंडा पूरा करने के लिए हथियार उठाते हैं, वे मानवता के दुश्मन हैं।
उन्होंने इस हमले के पीछे पाकिस्तान-समर्थित तत्वों की भूमिका की आशंका जताते हुए कहा कि ऐसे किसी भी हमलावर या संगठन को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों और केंद्र सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और दोषियों को कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।
डॉ. मिश्रा ने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

गोपाल कुमार रिपोर्टर

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top