• Home
  • Bharat Nation Live
  • कौलाचक में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन, देशभर के पहलवान होंगे शामिल
Image

कौलाचक में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन, देशभर के पहलवान होंगे शामिल

देवरिया, उत्तर प्रदेश

विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौलाचक में इस वर्ष पहली बार राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल आयोजित किया जाएगा। ग्राम प्रधान अबरार अहमद के नेतृत्व में तैयार इस आयोजन की घोषणा होते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई है। यह दंगल ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

इस आयोजन में देशभर के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे, जिनमें नेपाल के लक्की थापा, दिल्ली के मोंटी पहलवान, राजस्थान के कालू और शमशेर पहलवान, सहारनपुर के बक्कर और परवेज पहलवान, मथुरा के विश्वजीत पहलवान, पंजाब के विक्की पहलवान, जम्मू-कश्मीर के रिजवान और जावेद गन्नी, अयोध्या के बाबा हेलीकॉप्टर दास तथा अम्बा दुबे के टीमल और अब्दुल पहलवान शामिल हैं। पुरुष मुकाबलों के साथ-साथ स्थानीय महिला पहलवानों का भी विशेष प्रदर्शन रखा गया है, ताकि क्षेत्र की बेटियां खेलों में आगे बढ़ सकें।

आयोजन संयोजक मुन्ना खान ने बताया कि अखाड़े की साफ-सफाई, मंच निर्माण, सुरक्षा और दर्शकों की बैठने की व्यवस्था पूरी तैयारी के साथ की जा रही है। ग्रामीण और युवा प्रचार-प्रसार तथा आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। प्रधान अबरार अहमद ने कहा कि यह दंगल केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला कार्यक्रम है।

प्रतियोगिता में हजारों दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, और प्रशासन सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है।

संवाददाता मिथिलेश चतुर्वेदी

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top