• Home
  • Bharat Nation Live
  • शोएब इकबाल ने AAP छोड़ी, टिकट विवाद से बढ़ी नाराजगी
Image

शोएब इकबाल ने AAP छोड़ी, टिकट विवाद से बढ़ी नाराजगी

दिल्ली

दिल्ली में आम आदमी पार्टी से सात बार के विधायक शोएब इकबाल ने इस्तीफा देकर बड़ा राजनीतिक संकेत दे दिया। बताया गया कि MCD चुनाव में चांदनी महल वार्ड से पार्टी ने शोएब और उनके बेटे आले इकबाल से बिना चर्चा किए अन्य उम्मीदवार उतार दिया, जिससे वे बेहद नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर इस्तीफा साझा करते हुए शोएब ने कहा कि पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी की है। उनके बेटे आले मुहम्मद इकबाल फिलहाल विधायक हैं और इससे पहले चांदनी महल से पार्षद व डिप्टी मेयर रह चुके हैं। 2020 में शोएब ने AAP के टिकट पर मटिया महल सीट जीती थी, लेकिन 2025 चुनाव के लिए पार्टी ने आले को उम्मीदवार बनाया। इस्तीफे के बाद AAP की दिल्ली इकाई में हलचल तेज हो गई है, खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में जहां इकबाल परिवार का प्रभाव मजबूत माना जाता है। फिलहाल पार्टी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दिनेश कुमार कुमावत रिपोर्टर



Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top