Image

दरभंगा में लूटकांड का खुलासा

दरभंगा, बिहार

दरभंगा पुलिस ने लूटपाट और मोबाइल चोरी की घटनाओं में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। सदर एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने तीन मोटरसाइकिलें, कई मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए। यह कार्रवाई मिथिला फीड एंड पोल्ट्री फार्म के कर्मचारी दीपांशु झा और प्रभु सदा से हुई लूट की घटना के बाद शुरू हुई। दोनों जब गौतम कुंड के पास बांध से गुजर रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें रोककर मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और उनकी मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिए।

घायल दीपांशु झा की लिखित शिकायत पर कमतौल थाने में कांड संख्या 240/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसडीपीओ के निर्देश पर कई थानों की संयुक्त टीम बनाई गई, जिसमें कमतौल, सिंहवाड़ा और जाले थानों के अधिकारी शामिल थे। तकनीकी जांच और मानवीय आसूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर गिरोह के सभी सदस्यों को हिरासत में लिया। पुलिस ने वादी से लूटी गई होंडा शाइन, दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें, दो कड़ा और एक प्लास्टिक की नकली बंदूक भी जब्त की।

एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि इस गिरोह में दो मोबाइल दुकानदार भी शामिल थे, जो चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़कर उन्हें बेचते थे। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना वैध कागजात किसी भी मोबाइल का लॉक तोड़ने वाले दुकानदारों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नीरज कुमार साह रिपोर्टर

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top