• Home
  • Bharat Nation Live
  • बदायूँ पुलिस ने आयोजित की ‘जीरो फैटिलिटी डिस्टिक्ट’ गोष्ठी
Image

बदायूँ पुलिस ने आयोजित की ‘जीरो फैटिलिटी डिस्टिक्ट’ गोष्ठी

बदायूँ, उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में “ZERO FATALITY DISTRICT (ZFD) – Road Safety Action Plan” के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर को कम करना और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाना था।

गोष्ठी में डीजी परिपत्र सं. 42/2025 के क्रम में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा पर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने वाहन चालकों की जिम्मेदारी, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। ZERO FATALITY तभी संभव है जब जनता और पुलिस इसे जनआंदोलन के रूप में अपनाए।”

एसपी ने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाएं सामाजिक जिम्मेदारी का आईना हैं और हर दुर्घटना के पीछे किसी का घर उजड़ता है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति का पालन जीवन बचाने के सबसे सरल उपाय के रूप में बताया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी यातायात अशोक कुमार, प्रभारी यातायात और समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

प्रशांत माहेश्वरी रिपोर्टर

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top