• Home
  • Bharat Nation Live
  • कसडोल में एसआईआर पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक
Image

कसडोल में एसआईआर पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

कसडोल विधानसभा मुख्यालय में रविवार को एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) के तहत कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अकलतरा विधायक एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा प्रभारी राघवेन्द्र सिंह तथा कसडोल विधायक संदीप साहू शामिल हुए। उनके नेतृत्व में मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष पुनरीक्षण (SIR) संबंधी दिशा-निर्देशों को विस्तार से बताया गया। इसमें नाम जुड़वाने, नाम हटाने, संशोधन, और घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं की जानकारी बूथ प्रभारियों को प्रदान की गई। सभी बूथ पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने बूथ के एसआईआर बूथ अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें और क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची का पूर्ण सत्यापन करें। साथ ही नए योग्य मतदाताओं को जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की जिम्मेदारी निभाएं।

बैठक में जिला बलौदाबाजार कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम वर्मा, गायत्री केंवट सहित कसडोल विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

मुरारी साहू रिपोर्टर

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top