• Home
  • Bharat Nation Live
  • दिल्ली धमाके के बाद बदायूं में हाई अलर्ट
Image

दिल्ली धमाके के बाद बदायूं में हाई अलर्ट

बदायूं, उत्तर प्रदेश

दिल्ली में हुए धमाके के बाद बदायूं जिला प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने खुद मुख्य बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जिले के सभी रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, होटलों, ढाबों, सरायों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया है। बदायूं की सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस को सख्ती से निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु की तुरंत जांच की जाए, ताकि किसी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। प्रशासन ने जिले की जनता से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस कदम का उद्देश्य जिले में सुरक्षा को मजबूत करना और जनहानि की किसी भी संभावित आशंका को पहले ही खत्म करना है।दिल्ली में हुए धमाके के बाद बदायूं जिला प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने खुद मुख्य बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जिले के सभी रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, होटलों, ढाबों, सरायों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया है। बदायूं की सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस को सख्ती से निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु की तुरंत जांच की जाए, ताकि किसी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। प्रशासन ने जिले की जनता से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस कदम का उद्देश्य जिले में सुरक्षा को मजबूत करना और जनहानि की किसी भी संभावित आशंका को पहले ही खत्म करना है।

संवाददाता प्रशांत माहेश्वरी

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top