• Home
  • Bharat Nation Live
  • कोतमा पुलिस ने बड़ी सफलता, 31 मोबाइल फोन बरामद, दो गिरफ्तार
Image

कोतमा पुलिस ने बड़ी सफलता, 31 मोबाइल फोन बरामद, दो गिरफ्तार

अनूपपुर मध्य प्रदेश

14 नवंबर 2025। थाना कोतमा पुलिस ने जय माताजी मोबाइल दुकान से चोरी हुए 31 मोबाइल फोन बरामद कर एक शातिर चोर और चोरी का मोबाइल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना 31 अक्टूबर 2025 की रात की है, जब अज्ञात चोर छत का टीना उठाकर दुकान में घुसा और करीब 30 नए महंगे मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।

फरियादी पंकज गुप्ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल और उनकी टीम ने घटनास्थल व आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लगातार मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से आरोपी गुलशन कुमार जयसवाल (22), निवासी ग्राम बिलटुकरी, जिला शहड़ोल, वर्तमान में बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके कब्जे से 30 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें ओप्पो, विवो, रियलमी और एप्पल के आईफोन शामिल थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये है।

गुलशन ने चोरी का एक मोबाइल अपने होटल में काम करने वाले विजय सिंह राजपूत को बेचा, जिसे भी पकड़ कर मोबाइल बरामद किया गया। इसके साथ ही चोरी के सभी 31 मोबाइल फोन पूरी तरह बरामद किए गए। आरोपी गुलशन जयसवाल पहले भी 2022 में हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

पूर्दाफाश और बरामदगी में थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल, आरक्षी सुखीनंद यादव, संजीव त्रिपाठी, रामखेलावन यादव, सुनिल मिश्रा, जितेन्द्र मंडलोई और साइबर सेल के राजेन्द्र अहिरवार व पंकज मिश्रा की मुख्य भूमिका रही।

रिपोर्टर: सुशील कुमार सोनी

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top