• Home
  • Bharat Nation Live
  • जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उमड़ा जनसमुदाय
Image

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उमड़ा जनसमुदाय

अनूपपुर, मध्यप्रदेश

अनूपपुर जिले में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में उत्साह देखने को मिला। 1 से 15 नवंबर तक चल रहे इन आयोजनों की श्रृंखला में बुधवार को जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम चिल्हारी में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम एवं आदि सेवा केंद्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री रामलाल रौतेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती वाल्मिकी राठौर, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सरिता नायक सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री रामलाल रौतेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, संघर्ष और आदर्श पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय की प्रगति को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि समाज के हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, आजीविका मिशन और स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल खास आकर्षण रहे। विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया।

इसी दौरान आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 53 लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएँ प्रदान की गईं।

आदि सेवा केंद्र चिल्हारी सहित जिले के 437 केंद्रों में जनसुनवाई आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीणों ने योजनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी तथा पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और अन्य योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

रिपोर्ट — सुशील कुमार सोनी

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top