• Home
  • Bharat Nation Live
  • जिला प्रशासन ने पत्रकारों को दिया आश्वासन, जल्द होगी कार्यवाही
Image

जिला प्रशासन ने पत्रकारों को दिया आश्वासन, जल्द होगी कार्यवाही

अनूपपुर, मध्य प्रदेश

अनूपपुर, 11 नवंबर 2025। पत्रकार एकता मंच अनूपपुर के बैनर तले जिले के समस्त पत्रकारों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। पत्रकारों ने समाचार संकलन के दौरान आने वाली कठिनाइयों, सुरक्षा, मान्यता और संवाद व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

कलेक्टर और एसपी ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी उचित मांगों के निराकरण के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमेशा मीडिया के साथ है क्योंकि पत्रकार समाज की आंख और कान की भूमिका निभाते हैं।

बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा। पत्रकारों ने प्रशासनिक सहयोग के प्रति आभार जताया और कहा कि इस संवाद से आपसी विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई है। बड़ी संख्या में जिले के पत्रकारों की उपस्थिति ने पत्रकार एकता का संदेश भी दिया।

सुशील कुमार सोनी रिपोर्टर

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top