• Home
  • Bharat Nation Live
  • कोतमा और बिजुरी में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान
Image

कोतमा और बिजुरी में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान

अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा और बिजुरी नगर में रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। कई दिनों से गैस प्राप्त न होने के कारण लोग गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें रसोई गैस मिलने में लगभग एक महीने का इंतजार करना पड़ रहा है।

इस किल्लत के कारण उपभोक्ताओं में अफरातफरी का माहौल है और कई लोग दैनिक रसोई कार्यों में परेशानी महसूस कर रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें गैस पाइप खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जबकि उनके पास पहले से ही गैस पाइप मौजूद है। गैस एजेंसी कर्मचारियों का कहना है कि पाइप लेने के बाद ही गैस वितरित की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और रसोई गैस की यह किल्लत समाप्त हो।

सुशील कुमार सोनी रिपोर्टर

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top