• Home
  • Bharat Nation Live
  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ के अवसर पर उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी
Image

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ के अवसर पर उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी

धार‘‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष धार में बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य श्रीमती हर्षा रूणवाल के मुख्य आतिथ्य तथा जिला आपूर्ति अधिकारी धार श्री श्रीराम बरडे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में उपभोक्ता आयोग को जागरूक करने हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित जानकारियां विस्तारपूर्वक दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य, खाद्य एवं औषधि प्रशासन से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सचिन लोंगरिया द्वारा कुछ घरेलू नुस्खो का उपयोग कर मिलावटी एवं अमानक स्तर के पदार्थ की जांच चलित लेब द्वारा प्रायोगिक प्रदर्शन कर बताया गया। जिससे उपभोक्ता हानिकारक उत्पादो का उपयोग करने से बच सके एवं संबंधित की शिकायत दर्ज करवा सके।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षा रूणवाल द्वारा बताया गया कि उपभोक्ताओं का ठगी से बचने के लिए स्वयं का जागरूक होना अति आवश्यक है तथा उनके द्वारा उपभोक्ता अधिनियम के तहत विभिन्न जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री श्रीराम बरडे द्वारा अपने उद्बोधन में उपभोक्ताओं की मदद के लिए उपभोक्ता सहायता केन्द्र स्थापित किए जाए एवं स्कूलों में जागरूक केन्द्र लगाए जाने हेतु बताया गया। नवेरिया सीटी गैस द्वारा पीपीटी के माध्यम से सीएनजी/पीएनजी गैस का उपयोग करने के लाभ बताए गए। जिला समन्वयक न्यूट्रिशन धार द्वारा डबल फोर्टिफाईड नमक एवं चावल के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया।

म.प्र. राज्य उपसचिव अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन श्री सतीश वर्मा, श्रीमती लेखा शर्मा महिला जागरूक उपभोक्ता संगठन, श्री साबिर खान सदस्य जागरूक उपभोक्ता संगठन, श्री अजय चौधरी, श्री राजेश शर्मा संभागीय प्रवक्ता, श्री धर्मेन्द्र जोशी जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन, डॉ. अशोक शास्त्री संभागीय अध्यक्ष, श्री अवध द्विवेदी एवं श्री शैलेन्द्र तिवारी भी उपस्थित रहे तथा इनके द्वारा अपने उद्बोधन में उपभोक्ता अधिकारों की उपयोगिता को रेखांकित किया।

   कार्यक्रम के अंत में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री दिलीप मनवारे के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम कानिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री शालिनी सिंह राठौर द्वारा किया गया। खाद्य विभाग से सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आशीष जोशी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री राहुल मंडलोई सहित जिले के विभिन्न उपभोक्ता संगठन के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top