• Home
  • Bharat Nation Live
  • सड़क पर स्टंट करने वाले वाहन के खिलाफ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई — पिकअप जब्त, चालक पर चलानी कार्रवाई
Image

सड़क पर स्टंट करने वाले वाहन के खिलाफ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई — पिकअप जब्त, चालक पर चलानी कार्रवाई

संवाददाता – सुनील कुमार पनिका, सिंगरौली

सिंगरौली, 2 नवम्बर 2025 —
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सिंगरौली पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने सड़क पर स्टंट करने वाले वाहन के विरुद्ध कार्रवाई की है।

वीडियो में एक पिकअप वाहन (क्रमांक UP64 H 9694) के ऊपर एक व्यक्ति को खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए देखा गया था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भापुसे), एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा तथा सीएसपी पी.एस. परस्ते के निर्देशन में यातायात पुलिस ने वाहन का पता लगाकर उसे जब्त किया और चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, चालक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना न केवल अवैध है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। पुलिस ने ऐसे लापरवाह चालकों को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की हरकतों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी यातायात दीपेन्द्र कुशवाह, सउनि सुरेश शुक्ला, प्रआर उमेश बागरी, आर प्रवेश तिवारी सहित पूरी यातायात टीम की कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।

सिंगरौली यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, स्टंट या ओवर स्पीड जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।

“सिंगरौली पुलिस – आपकी सेवा में सदैव तत्पर।”

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top