• Home
  • Bharat Nation Live
  • विश्व दलित परिषद के जिलाध्यक्ष बने पत्रकार राजेश वर्मा
Image

विश्व दलित परिषद के जिलाध्यक्ष बने पत्रकार राजेश वर्मा

रिपोर्टर – सुनील कुमार पनिका, सिंगरौली

सिंगरौली। राष्ट्रीय संगठन विश्व दलित परिषद ने जिले में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए पत्रकार राजेश वर्मा को सिंगरौली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा द्वारा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह चमार की अनुशंसा पर की गई है।

राजेश वर्मा ने इस अवसर पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दलित समाज के उत्थान, अधिकारों की रक्षा और उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे भारतीय संविधान की मूल भावना और नीतियों के अनुरूप समाज के हित में शांतिपूर्ण आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि राजेश वर्मा अपने अनुभव और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026
1 Comments Text
  • cannabis to alcohol ratio for tincture says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    thc lollipops delivery available with global access
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top