• Home
  • Bharat Nation Live
  • थाना रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो दिनों में दो जुआ फड़ों पर छापेमारी, 12 आरोपी गिरफ्तार
Image

थाना रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो दिनों में दो जुआ फड़ों पर छापेमारी, 12 आरोपी गिरफ्तार

रामनगर। पुलिस अधीक्षक श्री मोती-उर-रहमान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस ने अवैध जुआ और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

विगत दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ों पर दबिश देकर कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहला मामला — ग्राम मलगा
दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राकेश रजक के घर के सामने दबिश दी, जहां बल्ब की रोशनी में पांच व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
गिरफ्तार जुआरियों से ₹1530 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।
इस संबंध में अपराध क्रमांक 292/25 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरा मामला — ग्राम हर्री
इसी प्रकार पुलिस ने ग्राम हर्री में छापा मारकर सात जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया।
उनके पास से ₹2030 नगद और ताश के पत्ते जब्त किए गए।
मामला अपराध क्रमांक 295/25 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया गया।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी
यह कार्रवाई थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक अमित पटेल, सनत द्विवेदी, हरीश डहेरिया, अनुराग भार्गव, अनुराग सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

थाना रामनगर पुलिस की यह लगातार कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की जा रही है।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top