• Home
  • Bharat Nation Live
  • पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने गिधौरा में शोकाकुल परिवार से की मुलाकात — दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
Image

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने गिधौरा में शोकाकुल परिवार से की मुलाकात — दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

प्रयागराज जनपद की 264 बारा विधानसभा क्षेत्र के गिधौरा गांव में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष (यमुनापार) विभव नाथ भारती ने पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शशिकांत मिश्रा एवं विनय मिश्रा की पूज्य माताजी के त्रयोदशाह संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर श्री भारती ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि माताजी का जीवन समाज और परिवार के लिए प्रेरणादायी रहा है, और उनका आशीर्वाद सदा परिवारजनों के साथ रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संवाददाता – मनीष सुसारी

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top