• Home
  • Bharat Nation Live
  • विधानसभा चुनाव से पहले पोठिया में कड़ी सुरक्षा
Image

विधानसभा चुनाव से पहले पोठिया में कड़ी सुरक्षा

पोठिया, किशनगंज बिहार

किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। शुक्रवार को किए गए इस अभियान का उद्देश्य मतदान से पहले क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भयमुक्त माहौल सुनिश्चित करना था। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस व बीएसएफ की संयुक्त टीमों ने पैदल गश्त, फ्लैग मार्च और सतर्क निगरानी की।

टीमें पोठिया बाजार, चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरीं। सीमावर्ती इलाकों में भी विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत हुई है और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी दबाव बना है। गश्ती के दौरान सुरक्षा बलों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान उनकी सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

थानाध्यक्ष अंजय अमन ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। ज्ञात हो कि जिले में मतदान 11 नवंबर को होना है, जिसके चलते पोठिया थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च लगातार जारी है।

संवाददाता मोहम्मद असीरुल

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top