• Home
  • Bharat Nation Live
  • पोठिया में अवैध खनन का धंधा बेखौफ जारी, प्रशासन मौन
Image

पोठिया में अवैध खनन का धंधा बेखौफ जारी, प्रशासन मौन

पोठिया, बिहार

पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का कारोबार खुलेआम चल रहा है और खनन माफिया निर्भीक होकर सरकारी संपत्ति को बेचने में लगे हैं। प्रशासन की निष्क्रियता से गांवों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गोरुखाल पंचायत के भैंस मारी घाट, फाला पंचायत के चमानी घाट, मिर्जापुर के दलुआ घाट, बुधरा पंचायत के बारह कोनिया घाट और धोबीडांगा घाट सहित कई स्थानों पर दिन-रात अवैध उत्खनन हो रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। धूल, गड्ढे और टूटी सड़कों से राहगीर परेशान हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि नदी के तटबंधों के पास भी अवैध खनन हो रहा है, जिससे नदी की धारा बदलने और बाढ़ के समय तटबंध टूटने का खतरा बढ़ गया है। अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो हजारों लोगों को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और खनन विभाग की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव नहीं है। लगातार शिकायतों के बावजूद न पुलिस कार्रवाई कर रही है, न ही विभाग कोई कदम उठा रहा है। लोग मांग कर रहे हैं कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

संवाददाता मोहम्मद असीरुल

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top