• Home
  • Bharat Nation Live
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत करनपठार पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित किया, परिजनों को सौंपा
Image

ऑपरेशन मुस्कान के तहत करनपठार पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित किया, परिजनों को सौंपा

अनूपपुर। अनूपपुर जिले के थाना करनपठार पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। प्रकरण अपराध क्रमांक 293/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. से संबंधित था, जिसमें अपहृता काल्पनिक नाम–कुमारी शिवकुमारी देवी पिता रमेश सिंह, उम्र 15 वर्ष, निवासी थाना करनपठार जिला अनूपपुर बताई गई थी।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार वरकडे के नेतृत्व में हमराह सउनि. मुनीन्द्र गवले, आर. 287 विनोद कुमार, म. आर. 430 शशि गोड एवं चा. आर. 459 विक्रम सिंह मरावी की टीम ने बालिका को दस्तयाब किया।

दस्तयाब की गई बालिका को न्यायालय में पेश कर धारा 183 बी.एन.एस.ए. के तहत कथन कराया गया, जिसके बाद बाल कल्याण समिति अनूपपुर के समक्ष प्रस्तुत कर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस टीम के इस त्वरित एवं मानवीय प्रयास की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

रिपोर्ट – सुशील कुमार सोनी, जिला ब्यूरो अनूपपुर

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top