• Home
  • Bharat Nation Live
  • बालाघाट जिले में अंग्रेज़ी शराब तस्करी पर प्रशासन की चुप्पी — परसवाड़ा क्षेत्र में खुली मिल रही है छूट!
Image

बालाघाट जिले में अंग्रेज़ी शराब तस्करी पर प्रशासन की चुप्पी — परसवाड़ा क्षेत्र में खुली मिल रही है छूट!

परसवाड़ा, जिला बालाघाट, मध्य प्रदेश

बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र में अंग्रेज़ी शराब का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार गांव-गांव जाकर अवैध रूप से नए शराब ठेके खोल रहे हैं और घर-घर शराब की डिलीवरी तक की जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध गतिविधि के पीछे पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत है, क्योंकि न तो कोई रोकथाम हो रही है और न ही कार्रवाई। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार प्रशासनिक अधिकारियों को मोटी मंथली रकम पहुंचाते हैं, जिसके बदले उन्हें खुली छूट दी जा रही है।

ग्रामवासियों ने यह भी शिकायत की है कि अंग्रेज़ी शराब एम.आर.पी. से 20–30 रुपये अधिक दाम पर बेची जा रही है, जिससे गरीब मजदूर वर्ग की जेब पर बोझ बढ़ रहा है।

लोगों ने पूर्व में इस मामले की शिकायत 181 और कलेक्टर कार्यालय में की थी, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आबकारी विभाग द्वारा बिना जांच के झूठी रिपोर्ट भेजे जाने से जनता में रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोग अब शासन-प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में कानून का राज कायम हो सके।

संवाददाता: तुषार जायसवाल

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top