• Home
  • Bharat Nation Live
  • महेशपुर में चलंत लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image

महेशपुर में चलंत लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़, झारखंड

महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के निर्देश तथा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो. नुकूमुद्दीन शेख ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, विभिन्न कानून एक्ट, नालसा की योजनाओं और जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग्य पीड़ितों को उनके वाद के लिए प्राधिकार द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही मौलिक अधिकारों और न्याय तक पहुंच के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव और सीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण कानूनी लाभ और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अपने अधिकारों का संरक्षण कर सकते हैं। उन्होंने वंचित लोगों को इन योजनाओं से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

मौके पर अंचल निरीक्षक, मुखिया सुजाता हेंब्रम, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, पैरा लीगल वॉलंटियर्स ज्योति कुमारी, चंदन रविदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top