• Home
  • Bharat Nation Live
  • पाकुड़ में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 14वें वित्त आयोग की अवशेष राशि भुगतान की समीक्षा — वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए आवश्यक निर्देश
Image

पाकुड़ में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 14वें वित्त आयोग की अवशेष राशि भुगतान की समीक्षा — वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए आवश्यक निर्देश

पाकुड़, झारखंड

उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्री महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO), प्रखंड समन्वयक तथा पंचायत राज स्वशासन परिषद के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में EESL स्ट्रीट लाइट, रॉयल्टी, लेबर सेस, योजना एवं अन्य बकाया मदों के अंतर्गत 14वें वित्त आयोग से संबंधित अवशेष राशि के भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के वित्तीय समापन हेतु शेष राशि का शीघ्र और पारदर्शी निपटान आवश्यक है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में भुगतान लंबित है और राशि उपलब्ध है, वे दो दिनों के भीतर भुगतान कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही जिन पंचायतों में EESL स्ट्रीट लाइट का भुगतान लंबित है, वे राशि को शीघ्र एस्क्रो खाते में जमा करें।

उप विकास आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिन पंचायतों में भुगतान पूर्ण हो गया है, वे मुखिया एवं पंचायत सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र 8 नवंबर तक उपलब्ध कराएं।
उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि 14वें वित्त आयोग से जुड़ी सभी योजनाओं का पारदर्शी और समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए ताकि विकास कार्यों की गति में कोई बाधा न आए।

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top