• Home
  • Bharat Nation Live
  • मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण विजय महोत्सव — भगवान श्रीकृष्ण व बलराम के दिव्य स्वरूपों के दर्शन से भक्त हुए भावविभोर
Image

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण विजय महोत्सव — भगवान श्रीकृष्ण व बलराम के दिव्य स्वरूपों के दर्शन से भक्त हुए भावविभोर

मथुरा में चतुर्वेदी समाज द्वारा आयोजित परंपरागत एवं ऐतिहासिक “श्रीकृष्ण विजय महोत्सव (कंसवध मेला)” का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहरभर में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के दिव्य स्वरूप हाथी पर सवार होकर जब शोभायात्रा में निकले तो भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। आरती और जयघोष के साथ वातावरण “कृष्ण बल्देव की जय” के नारों से गूंज उठा।

भक्तों ने इस अलौकिक झांकी के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया और कहा कि यह क्षण अद्भुत, अलौकिक एवं भक्तिमय अनुभूति से भर देने वाला था। मेला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top