• Home
  • Bharat Nation Live
  • ओरिजिन एकेडमी के आदर्श और रवि ने योग प्रतियोगिता में संभाग का नाम किया रोशन — राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन
Image

ओरिजिन एकेडमी के आदर्श और रवि ने योग प्रतियोगिता में संभाग का नाम किया रोशन — राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन

मैहर, जिला सतना, मध्य प्रदेश

शासकीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में मैहर की ओरिजिन एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। दिनांक 01 से 05 नवंबर 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

ओरिजिन एकेडमी के विद्यार्थी आदर्श पटेल (अंडर-14) और रवि सिंह (अंडर-17) ने लचीलेपन, संतुलन और एकाग्रता का अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों का चयन संभाग स्तर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था, जहाँ उन्होंने शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में आयोजित पाँच दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेकर स्कूल, माता-पिता और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं प्राचार्य ने आदर्श पटेल और रवि सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

संवाददाता – शिवम साहू

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top