• Home
  • Bharat Nation Live
  • कुरवाई में विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
Image

कुरवाई में विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

संवाददाता — गजेन्द्र सिंह दांगी, कुरवाई।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला बसोदा की कुरवाई प्रखंड बैठक रविवार को घुंघट गार्डन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

बैठक में विदिशा विभाग संगठन मंत्री मुकेश माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की रीति-नीति और कार्यप्रणाली को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, समाज में एकता बनाए रखने और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस अवसर पर विभाग संयोजक सचिन यादव, जिला सह संयोजक मंजीत तिवारी, प्रखंड के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सभी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top