• Home
  • Blog
  • एतवारी छठ के नहाय-खाय पर कोडरमा स्टेशन में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़
Image

एतवारी छठ के नहाय-खाय पर कोडरमा स्टेशन में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

कोडरमा, विजय बरणवाल (जिला ब्यूरो चीफ): एतवारी छठ महापर्व के नहाय-खाय के अवसर पर शनिवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोगों का आना-जाना जारी रहा। महिलाएं, पुरुष और बच्चे स्नान के लिए राजदाहा धाम एवं बराकर नदी की ओर जाते हुए देखे गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि झारखंड में एतवारी छठ सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जो हर घर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

आज नहाय-खाय से पर्व की शुरुआत हुई, कल लौहंडा का अनुष्ठान होगा और रविवार की शाम सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर इस महापर्व का समापन किया जाएगा। महिलाओं ने बताया कि इस वर्ष विशेष खुशी की बात यह है कि मुख्य छठ पर्व के दो दिन बाद एतवारी छठ पड़ रहा है, जिससे व्रतियों को तैयारी और विश्राम का पर्याप्त समय मिला है। कई बार ऐसा होता है कि पारण के अगले ही दिन एतवारी छठ होने से कठिनाई बढ़ जाती है।

भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्था की, जबकि स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की निगरानी बढ़ा दी है। श्रद्धा और भक्ति के इस माहौल में पूरा कोडरमा छठमय हो उठा है।

Releated Posts

अवैध बबूल लकड़ी परिवहन करते आयशर वाहन को किया जप्त।

 धार — वनपरिक्षेत्राधिकारी, वनपरिक्षेत्र धार श्री सचिन सयदे ने बताया कि वनपरिक्षेत्र धार अंतर्गत गत दिवस ग्राम केसूर…

ByBydilip patidar Jan 15, 2026

नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित ग्रामो के किसानो ने कलेक्टर के नाम पर सौंपा ज्ञापन

100 से अधिक ग्रामो के लिए नवीन नर्मदा सिंचाई परियोजना तैयार कर विजन डाक्युमेन्ट मे शामिल करने की…

ByBydilip patidar Dec 23, 2025

*सनसनी: धार के होटल में मिला थाना प्रभारी का खून से लथपथ शव, कमरे में अछूता रखा मिला रात का खाना*

**धार (मध्यप्रदेश):** मध्यप्रदेश के धार जिले से एक सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ शहर के…

ByBydilip patidar Dec 20, 2025

मॉडल स्कूल सरदारपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कडी मेहनत और लगन से अपनी सफलता प्राप्त करे विद्यार्थी ।   शासकीय मॉडल…

ByBydilip patidar Dec 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top