• Home
  • Bharat Nation Live
  • गुरु पूर्णिमा पर उत्तर मुखी हनुमान मंदिर संडावदा मोड़ पर अन्नकूट भंडारे का भव्य आयोजन
Image

गुरु पूर्णिमा पर उत्तर मुखी हनुमान मंदिर संडावदा मोड़ पर अन्नकूट भंडारे का भव्य आयोजन

खाचरोद तहसील, जिला उज्जैन (मध्य प्रदेश)

उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील के तीन गांवों के मध्य स्थित उत्तर मुखी हनुमान मंदिर संडावदा मोड़ पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे की शुरुआत बालाजी महाराज की महाआरती के साथ की गई। आरती के पश्चात अन्नकूट भंडारा प्रारंभ हुआ, जो पूरे दिन चला। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन, साधु-संत एवं राहगीर शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा। लोगों ने गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर हनुमानजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह भंडारा पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और यह क्षेत्र में गुरु-भक्ति और सेवा भावना का प्रतीक बन चुका है।

संवाददाता: दयाराम चंद्रवंशी

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top