• Home
  • Bharat Nation Live
  • झिरन्या में शवयात्रा को करना पड़ा कीचड़ और मछली-मटन मार्केट से होकर पार — श्मशान घाट मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश!
Image

झिरन्या में शवयात्रा को करना पड़ा कीचड़ और मछली-मटन मार्केट से होकर पार — श्मशान घाट मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश!

झिरन्या, जिला खरगोन, मध्यप्रदेश

खरगोन जिले की झिरन्या तहसील मुख्यालय में प्रशासनिक लापरवाही का दर्दनाक उदाहरण देखने को मिला। बुधवार को सिख समाज की बुजुर्ग माता राम गुर चरण कौर के निधन के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाते समय ग्रामीणों को कीचड़, गंदे पानी और मछली-मटन मार्केट से होकर गुजरना पड़ा।

श्मशान घाट जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह कीचड़ और नालियों के गंदे पानी से भरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि झिरन्या पंचायत की भारी लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। हर बुधवार लगने वाले साप्ताहिक बाजार में भी व्यापारी गंदगी और बदबू के बीच दुकान लगाने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत सड़क मरम्मत और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।

इस संबंध में जनपद सीईओ महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि झिरन्या श्मशान घाट मार्ग को लेकर मौखिक शिकायत प्राप्त हुई है, और सरपंच व सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द मार्ग को ठीक किया जाए।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top