• Home
  • Bharat Nation Live
  • मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाने की मांग तेज
Image

मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाने की मांग तेज

जालोर, राजस्थान

शहर के प्रमुख बाजारों में तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी समस्या को लेकर व्यापारियों ने कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी रमेश कंसारा को ज्ञापन सौंपते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की।

व्यापारी महादेवा राम घांची, श्याम खेतावत सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि गणेश चौक मंदिर के पास कई महिलाएं सड़क पर अस्थायी दुकानें लगाकर बैठ जाती हैं। इससे मुख्य मार्ग पर आवाजाही बाधित होती है और हर सुबह महिलाओं के बीच झगड़े की स्थिति बन जाती है। व्यापारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति से बाजार का वातावरण खराब हो रहा है और ग्राहकों सहित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों ने प्रशासन से यह भी कहा कि लगातार बढ़ते अतिक्रमण से दुकानों के सामने भीड़ और जाम की समस्या खड़ी हो जाती है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

इस पर अधिशासी अधिकारी रमेश कंसारा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि समस्या गंभीर है और शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि बाजारों में सुचारू व्यवस्था बहाल की जा सके।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top