• Home
  • Bharat Nation Live
  • एसएमएस अस्पताल जयपुर में मानवता की मिसाल — अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित
Image

एसएमएस अस्पताल जयपुर में मानवता की मिसाल — अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित

जयपुर से नरेश गौतम, ब्यूरो चीफ करौली।

जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा फाउंडेशन की ओर से भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गुप्ता ने किया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन महिला जिला अध्यक्ष सुमित्रा जांगिड़ ने किया।

भोजन वितरण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को भोजन कराया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संस्था समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर है। महिला जिला अध्यक्ष सुमित्रा जांगिड़ ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top