• Home
  • Bharat Nation Live
  • अदाणी कोल कंपनी के अधिकारी पर पत्रकारों से अभद्र व्यवहार का आरोप, ग्रामीणों की आवाज उठाना बना अपराध!
Image

अदाणी कोल कंपनी के अधिकारी पर पत्रकारों से अभद्र व्यवहार का आरोप, ग्रामीणों की आवाज उठाना बना अपराध!

भारत नेशन, हजारीबाग रिपोर्ट

हजारीबाग, बड़कागांव —
अदाणी कोल ब्लॉक से जुड़े विवादों के बीच एक नया मामला सामने आया है, जिसमें कंपनी के एक अधिकारी पर स्थानीय पत्रकारों से अभद्र व्यवहार करने और खबर प्रकाशित करने पर आपत्ति जताने का आरोप लगा है।

सूत्रों के अनुसार, बड़कागांव क्षेत्र में जब कुछ पत्रकार ग्रामीण रैयतों की भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और अधिकारों से जुड़ी समस्याओं पर रिपोर्ट तैयार कर रहे थे, तभी अदाणी कोल कंपनी के जन सूचना पदाधिकारी अनिमेष नचिकेता ने फोन पर उन्हें अपमानजनक भाषा में बात करते हुए धमकाया। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी के खिलाफ कोई खबर प्रकाशित की गई, तो पत्रकारों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी बताया गया कि बातचीत के दौरान अधिकारी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा— “दुर्गा पूजा और दीपावली में मिठाई का गिफ्ट देते हैं, फिर भी कंपनी के खिलाफ खबरें क्यों छापते हो?” इस टिप्पणी से स्थानीय पत्रकारों में गहरा आक्रोश है।

पत्रकारों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी संस्था का विरोध नहीं, बल्कि ग्रामीणों की वास्तविक समस्याओं को उजागर करना है। वहीं ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा भूमि अधिग्रहण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही और मुआवजे के वितरण में अनियमितताएं हो रही हैं।

पत्रकारों और ग्रामीणों दोनों का मानना है कि कंपनी के जन सूचना पदाधिकारी का दायित्व संवाद और सहयोग का होता है, लेकिन इस तरह का व्यवहार न केवल असंवेदनशील है, बल्कि कंपनी और जनता के बीच विश्वास की दीवार भी खड़ी करता है।

घटना की सूचना कंपनी के महाप्रबंधक पुंडरीक मिश्रा को भी दी गई है, और अब यह देखना होगा कि प्रबंधन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

इधर, स्थानीय पत्रकार संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता पर किसी भी प्रकार का दबाव लोकतंत्र के मूल्यों पर सीधा हमला है। संघ ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने भी कहा कि पत्रकार ही उनकी आवाज हैं— यदि उन पर दबाव डाला गया, तो यह न केवल पत्रकारिता के लिए बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top