• Home
  • Bharat Nation Live
  • अदाणी फाउंडेशन के प्रयास से गाली गांव के पांच युवाओं को मिली नौकरीगोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत आयोजित रोजगार मेले में मिली सफलता
Image

अदाणी फाउंडेशन के प्रयास से गाली गांव के पांच युवाओं को मिली नौकरीगोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत आयोजित रोजगार मेले में मिली सफलता

भारत नेशन | हजारीबाग (बड़कागांव)

अदाणी फाउंडेशन की पहल से गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत आयोजित रोजगार मेले में गाली गांव के पांच युवाओं को सुरक्षा गार्ड के पद पर नौकरी मिली है। परियोजना प्रमुख पुंडरीक मिश्रा ने बड़कागांव स्थित फाउंडेशन कार्यालय में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

चयनित युवाओं में रंजीत भोक्ता, प्रमोद गंझू, मुकेश कुमार, पवन गंझू और चितरंजन गंझू शामिल हैं। इन युवाओं को मध्यप्रदेश के सिंगरौली परियोजना में तैनाती दी जाएगी।

इन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन 9 सितंबर को आयोजित रोजगार मेले में जमा किया था। पारदर्शी चयन प्रक्रिया के बाद इन्हें चुना गया। फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि चयनित युवाओं को मासिक वेतन के साथ EPF, मेडिकल जांच, आवास, भोजन एवं इंसेंटिव जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत इस क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं — जिनमें फ्री एम्बुलेंस सेवा, टीबी मरीजों को पोषण किट, नेत्र व स्वास्थ्य शिविर, शैक्षणिक सहयोग और छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम में सुरक्षा प्रमुख अमित कोले, एचआर विभाग के लक्ष्मीकांत, सीएसआर प्रबंधक मोहित गुप्ता और संतोष तिवारी उपस्थित रहे।

स्थानीय युवाओं के लिए यह पहल आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में एक प्रेरक कदम मानी जा रही है।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top