• Home
  • Bharat Nation Live
  • हापुड़ में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन — एकता के रंग में रंगा जनपद
Image

हापुड़ में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन — एकता के रंग में रंगा जनपद

हापुड़, उत्तर प्रदेश
संवाददाता: महेन्द्र सिंह, हापुड़ तहसील

हापुड़, 31 अक्टूबर 2025।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जनपद हापुड़ में पुलिस विभाग द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत पिलखुवा बस अड्डे से हुई, जो मारवाड़ चौकी पर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और देशभक्ति से जुड़े नारे लगाकर माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

इस एकता दौड़ में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्वयं भाग लेकर सभी को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श हमें राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में सीओ अनीता चौहान, थाना प्रभारी श्योपाल सिंह, महिला पुलिस कर्मी तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top