• Home
  • Bharat Nation Live
  • हमीरपुर में बेसहारा महिला न्याय के लिए भटकती, प्रशासन मौन
Image

हमीरपुर में बेसहारा महिला न्याय के लिए भटकती, प्रशासन मौन

हमीरपुर उत्तर प्रदेश

राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव की एक पीड़ित महिला पिछले एक माह से अपने गायब पति की खोज और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के खिलाफ दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीड़िता वर्षा का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके पति को लापता कर दिया और फिर उसे विकलांग मासूम बेटी और छोटे बेटे समेत घर से निकाल दिया। तब से वह भूख, बेबसी और अपमान के बीच लोगों से मदद मांगकर किसी तरह बच्चों का पेट भर रही है।

वर्षा के मुताबिक, उसने कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन अब तक न तो उसके पति की तलाश की गई और न ही उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई हुई। प्रशासनिक चक्कर लगाते लगाते पीड़िता टूट चुकी है और बार-बार सवाल उठा रही है कि अगर गरीब महिला को ही न्याय नहीं मिलेगा तो महिला सशक्तिकरण के दावे किस काम के हैं।

पीड़िता ने अधिकारियों से अपील की है कि उसके पति की तलाश कराई जाए और ससुराल पक्ष पर उचित कार्रवाई हो, ताकि उसे और उसके बच्चों को सुरक्षा और न्याय मिल सके। यह मामला पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है और यह भी कि क्या गरीब और बेसहारा महिला की आवाज़ कभी सुनी जाएगी।

रिपोर्टर दिलीप कुमार

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top