• Home
  • Bharat Nation Live
  • हाजीपुर में सैन्य मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
Image

हाजीपुर में सैन्य मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

हाजीपुर, बिहार

शनिवार को हाजीपुर जंक्शन के पास एक सैन्य मालगाड़ी के दो खाली डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसा हाजीपुर स्टेशन से कुछ दूरी पहले उस समय हुआ जब मालगाड़ी पटोरी की ओर से गुजर रही थी। अचानक दो डिब्बे ट्रैक से उतरकर दूसरे लाइन पर चले गए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, टेक्निकल टीम और कर्मचारी मौके पर पहुँच गए। स्थिति को संभालने के लिए सोनपुर से दुर्घटना राहत यान (ART) तुरंत रवाना किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर डिब्बों को वापस पटरी पर चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा जांच भी तेजी से जारी है।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, हालांकि रेलवे ने जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर यातायात को नियंत्रित किया। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी तकनीकी गड़बड़ी की संभावना जताई जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

स्थानीय यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

नवीन कुमार रिपोर्ट

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top