• Home
  • Bharat Nation Live
  • बमोरी में मोबाइल कोर्ट ने रास्ते के विवाद का किया समाधान
Image

बमोरी में मोबाइल कोर्ट ने रास्ते के विवाद का किया समाधान

गुना मध्य प्रदेश

तहसील बमोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत जोहरी में शासकीय रास्ता सर्वे क्रमांक 197 पर हाट बाजार सीसी रोड के निर्माण कार्य में विवाद को “मोबाइल कोर्ट” के माध्यम से सुलझा लिया गया। पिछले तीन महीनों से यह निर्माण कार्य दो पक्षों – शिवचरण पुत्र घासीलाल धाकड़ और फूलवती बाई बेवा मनोज – के बीच विवाद के कारण रुका हुआ था।

स्थानीय प्रशासन ने समस्या का समाधान करने हेतु मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर विवाद का निराकरण किया गया। इसके बाद सीसी रोड का निर्माण कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।

इस कदम से न केवल सड़क निर्माण कार्य में तेजी आई बल्कि ग्रामवासियों को भी राहत मिली। प्रशासन ने कहा कि भविष्य में ऐसे विवादों को सुलझाने के लिए समय-समय पर मोबाइल कोर्ट के माध्यम से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि विकास कार्य बाधित न हों।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस पहल की सराहना की और दोनों पक्षों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की अपील की।

संवाददाता: गिरवर साहू

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top